चंदौसी/बबराला। राजघाट-नरौरा में चार से छह नवंबर के बीच भव्य कार्तिक पूर्णिमा मेले का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए यहां पहुंचेंगे। यात्रियों की सुविधा और भीड़ भाड़ से बचाव के लिए रेलवे प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। रेलवे के अनुसार अलीगढ़–बरेली रूट पर चलने वाली चार ट्रेनों में दो-दो जनरल कोच और अलीगढ़–गजरौला पैसेंजर ट्रेन में एक जनरल कोच बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही अतिरिक्त टिकट काउंटर भी खोले जाएंगे।
अगले माह में चार से छह नवंबर के बीच राजघाट-नरौरा में कार्तिक पूर्णिमा मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में लोग गंगा के निर्मल जल में आस्था की डुबकी लगाने के लिए आएंगे। श्रद्धालुओं को सफर के दौरान भीड़ -भाड़ का सामना न करना पड़े। इसके लिए रेलवे ने अलीगढ़-बरेली रूट पर चलने वाली चार ट्रेनों में दो जनरल कोच बढ़ाने का फैसला लिया है। सीएमआई वेद प्रकाश ने बताया कि बरेली-अलीगढ़ रूट पर चलने वाली चार नियमित ट्रेनों में दो जनरल कोच और अलीगढ़-गजरौला पैसेंजर ट्रेन में एक कोच बढ़ाया जाएगा। साथ ही, राजघाट-नरौरा रेलवे स्टेशन पर एक बुकिंग काउंटर अतिरिक्त खोला जाएगा। वहीं, चंदौसी रेलवे स्टेशन पर भी तीन टिकट काउंटर और तीन एटीबीएम मशीन संचालित होंगी। यह सुविधा चार से छह नवंबर के बीच रहेगी।
इन ट्रेनों में बढ़ाए जाएंगे कोच
क्रमांक
ट्रेन संख्या बढ़ाए जाने वाले कोचों की संख्या
1
54351
दो कोच
2
54352
दो कोच
3
54353
दो कोच
4
54354
दो कोच
5
54391
एक कोच
6
54392
एक कोच