फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेटमैन ने की थी सेवानिवृत्त स्टेशन मास्टर की हत्या

Mon, 18 Dec 2017 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
संभल में हत्यारोपी से पूछताछ करते एएसपी। - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
संभल जिले के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में सेवानिवृत्त स्टेशन मास्टर का कातिल गेटमैन ही निकला। गुन्नौर पुलिस ने गेटमैन को गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली। संभल में अपर पुलिस अधीक्षक के सामने गेटमैन ने हत्या का जुर्म कबूल किया। उसने बताया कि सेवानिवृत्त स्टेशन मास्टर द्वारा शिकायत करने की वजह से दो बार वेतन वृद्धि नहीं हो सकी। इसी रंजिश में शराब पिलाने के बाद उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन


गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदरपुर के एक खेत से गुजरने वाले रास्ते के किनारे 24 नवंबर को शव मिला था। पुलिस ने आईडी के आधार पर शिनाख्त करते हुए परिजनों को सूचना दी थी। शव भूप सिंह (61) निवासी गांव नगला नवीपुर खेड़िया थाना नरौरा जनपद बुलंदशहर का था। भूप सिंह पिछले वर्ष 31 दिसंबर को रेलवे से स्टेशन मास्टर के पद से रिटायर हुए थे। उनके बेटे बालकिशन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। जांच गुन्नौर कोतवाली निरीक्षक विनय कुमार कर रहे थे। प्रभारी निरीक्षक ने 16 दिसंबर को दोपहर 3 बजे मुखबिर की सूचना पर गुन्नौर चौराहे से राजू उर्फ राजकुमार  निवासी गांव नगला चतुरभानपुर थाना धनारी को पकड़ा। उससे गहन पूछताछ की गई तो टूट गया और सेवानिवृत्त स्टेशन मास्टर की हत्या करना कबूला।
विज्ञापन


रविवार को संभल में अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने पत्रकारों के सामने हत्या का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि हत्यारोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसी खेत के बराबर से हत्या में प्रयुक्त ईंट, सेवानिवृत्त स्टेशन मास्टर की चमड़े की बेल्ट, घटना के वक्त पहने हत्यारोपी के कपड़े व बाइक बरामद की है। पुलिस की पूछताछ में राजू उर्फ राजकुमार ने सेवानिवृत्त स्टेशन मास्टर की हत्या करने का जुर्म कबूल किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम के विनय कुमार, एसआई जगत सिंह तोमर, अनूप सिंह, कांस्टेबल अरशद खान, नवनीत कुमार को पुलिस अधीक्षक ने पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

पहले शराब पिलाई फिर सिर में ईंट मारकर दी हत्या  
संभल। रेलवे क्रासिंग के गेटमैन राजू उर्फ राजकुमार ने हत्या का जुर्म कबूल किया। बोला-स्टेशन मास्टर ने उच्चाधिकारियों से शिकायत कर दी थी। इसकी वजह से दो बार वेतन वृद्धि नहीं हो सकी। मैंने उन्हें बबराला में शराब पिलाई। फिर जंगल में ले गया। वहां विवाद भी हुुआ। इस बीच ईंट से उनके सिर पर चार-पांच वार किए जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं कोतवाली निरीक्षक गुन्नौर ने बताया कि वर्तमान में राजू उर्फ राजकुमार बदायूं जिले के दबतोरी रेलवे क्रासिंग पर तैनात है। स्टेशन मास्टर जब थाना बजीरगंज क्षेत्र के करेंगी में तैनात थे तब उनकी वजह से राजू उर्फ राजकुमार की वेतन वृद्धि नहीं हो सकी थी। ऐसा हत्यारोपी ने बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें