फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दूध डेयरी पर छापा, पांच क्विंटल पनीर और सात क्विंटल दूध नष्ट कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने सोमवार को गांव नाहरठेर स्थित दूध डेयरी पर छापा मारा। जहां मिलावटी दूध-पनीर का अवैध धंधा चलता मिला। 5.28 क्विंटल पनीर और 7 क्विंटल दूध को नष्ट कराया। इसके अलावा डेयरी परिसर में जो सामान मिला, उसे जब्त कराया। वाहन सीज कराए गए हैं।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि शिकायतीपत्र मिलने के बाद सोमवार को गांव नाहरठेर में आदिल की डेयरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रथम दृष्टया पाया कि आदिल के द्वारा मिलावटी दूध और पनीर का काम किया जा रहा है। डेयरी संचालक से दूध क्रय-विक्रय करने के अभिलेख मांगे लेकिन संचालक नहीं दिखा सका।
उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक और सप्लाई इंस्पेक्टर और थाना पुलिस को बुलाया। क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक ने प्रथम दृष्टया देखने पर पनीर और दूध को मिलावटी बताया। बताया कि पनीर को वजनदार बनाने के लिए वनस्पति का उपयोग हो रहा है। दूध को फाड़ने के लिए केमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा है। मौके पर एक बोतल ग्लिसरोल की मिली। हालांकि क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक द्वारा बताया गया कि इसमें ग्लिसरोल नहीं, बल्कि कोई केमिकल है। यह केमिकल सेहत के लिए हानिकारक है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि जीएसटी की भी चोरी की जा रही है। मौके पर संचालित अवैध डायरी में घरेलू सिलिंडरों का उपयोग भी व्यावसायिक रूप में किया जा रहा है, जिन्हें जब्त कराया गया है। इसके अलावा कई अवैध वाहन मिले हैं, जिनकी सहायक संभागीय अधिकारी के द्वारा जांच कराई गई। इनमेें तीन बाइक, दो पिकअप, दो चार पहिया गाड़ी एक मेटाडोर शामिल है। सभी वाहनों को सीज कराया गया है।
3.50 किलो बनाया जाता था पैकेट
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि डेयरी में अवैध रूप से भंडारित 151 पैकेट पनीर मिला। प्रत्येक पैकेट लगभग 3.50 किलो का है। इन्हें नष्ट कराया गया है। एक किलो पनीर को सैंपल के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा लिया गया है। इसके अलावा डेयरी संचालक आदिल के खिलाफ विधि संगत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें