फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: फैक्टरी मैनेजर को गोली मारने वाले की तलाश, चार शहरों में पुलिस टीम दे रही दबिश

Mon, 11 Dec 2023 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

बिसौली गेट निवासी फैक्टरी मैनेजर हरिओम को मेंथा कारोबारी ने घर के सामने गोली मार दी थी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। घायल का मुरादाबाद के अस्पताल में उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
चंदौसी में घायल से जानकारी लेते सीओ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौसी के मोहल्ला बिसौली गेट में फैक्टरी मैनेजर को गोली मारने का आरोपी विष्णु अग्रवाल अभी तक फरार है। पुलिस चार शहरों में दबिश दे चुकी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। शुक्रवार की रात बिसौली गेट में फैक्टरी मैनेजर हरिओम शर्मा को पड़ोसी मेंथा कारोबारी विष्णु अग्रवाल ने गोली मार दी थी।

 

हरिओम शर्मा का मुरादाबाद में उपचार चल रहा है। पुलिस ने घायल की पत्नी की तहरीर पर आरोपी विष्णु अग्रवाल, राहुल अग्रवाल व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। मुख्य आरोपी विष्णु अग्रवाल की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने चार टीमें लगाई हुई। एसओजी, सर्विलांस टीम व दो अन्य टीमें लगी है।

विज्ञापन

 

टीमाें ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए नोएडा, मथुरा, आगरा, अलीगढ़ व अन्य स्थानों पर दबिश दी है। पर अभी तक पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है। आरोपी फरार है। सर्विलांस से भी अभी तक उसकी लोकेशन का पता नहीं लगा पाया है। अन्य स्थानों पर रिश्तेदारी में आरोपी को तलाश जा रहा है।

पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। अभी उसका सुराग नहीं लगा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सत्येंद्र पंवार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंदौसी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें