फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोद कृष्णम बोले: 'राहुल गांधी का अपना सिस्टम ठीक नहीं है, देश का क्या करेंगे; पीएम मोदी रोकेंगे देश की लूट'

Thu, 23 May 2024 10:58 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

बृहस्पतिवार को आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपने गांव ऐंचोड़ा कंबोह स्थित आवास पर मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि विपक्ष के नेता दिल्ली की गद्दी पाने के लिए पागल हो चुके हैं।
विज्ञापन
चार्य प्रमोद कृष्णम - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल गांधी का अपना सिस्टम ठीक नहीं है। वह देश का सिस्टम ठीक क्या करेंगे। पहले वह अपना सिस्टम ठीक करें। उसके बाद देश के सिस्टम की बात करें। यह कहना है ऐंचोड़ कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम का।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपने गांव ऐंचोड़ा कंबोह स्थित आवास पर मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि विपक्ष के नेता दिल्ली की गद्दी पाने के लिए पागल हो चुके हैं। जिससे वह लूट कर सकें। सभी विपक्ष के नेता ऐसा ही चाहते हैं, लेकिन देश को लूटने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। 
विज्ञापन

आगे कहा कि जो लोग संविधान को मानने की बात कर रहे हैं और रोज-रोज कहते हैं कि नरेंद्र मोदी संविधान खत्म करना चाहते हैं। वह लोग ही संविधान को नहीं मान रहे हैं। बंगाल में वर्ष 2010 के बाद जारी हुए ओबीसी प्रमाण पत्र रद्द मामले में कहा कि सीएम ममता बनर्जी ने बंगाल उच्च न्यायालय का फैसला नहीं मानने की बात कही है। इससे साफ हो गया है कि वह संविधान और न्यायालय को नहीं मानती हैं। आगे एक अन्य सवाल पर कहा कि कन्हैया कुमार को लाइब्रेरी का प्रचार करने जाना चाहिए था। दिल्ली की जनता भारत के साथ है। भारत के टुकड़े-टुकड़े करने के नारे लगाने वालों के साथ नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें