फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पुशावली की टीम ने एक रन से जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। डीपी विद्यापीठ स्कूल में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को पुशावली और कृतिया गांव की टीम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। जिसमें पुशावली मात्र एक रन से मुकाबला जीत लिया। मैन ऑफ द मैच डीपी शर्मा को मिला।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को डीपी विद्यापीठ स्कूल के मैदान पर हुए क्रिकेट टूर्नामेंट में पुशावली और कृतिया गांव की टीम के बीच मैच खेला गया। जिसमें पुशावली के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पुशावली की टीम ने 12 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाए। जिसमें बल्लेबाज हिरदेश ने 32, अवधेश ने 20 रनों का योगदान दिया। कृतिया के गेंदबाज अभिजीत ने चार और अन्नू शर्मा ने तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कृतिया की टीम 12 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 89 रन पर ही सिमट गई। जिसमें बल्लेबाज वरुण ने 24 और राकेश ने 17 रन बनाए। पुशावली के डीपी शर्मा ने चार और हिरदेश ने दो विकेट लिए। अंपायर की भूमिका में अंकित गुप्ता और त्रषित रहे। इस अवसर पर ललित शर्मा, पवन, निशांत, दिनेश चंद्र गुप्ता, सीताराम शर्मा , कुमरपाल (केपी), विकास आदित्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें