फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल को संभालने पुलिस संग आई पब्लिक

Wed, 12 Apr 2017 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
संभल के गांव नाहरठेर में तुर्क बीरादरी की बैठक में बोलते वक्ता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 29 मार्च को गोहत्या को लेकर दीपासराय में दबिश देने गई पुलिस पर पथराव, फायरिंग बवाल और कुछ दिनों से चल रहे अफवाहों के दौर के बीच संभल को संभालने की मुहिम तेज हो गई है। इसके लिए पुलिस-प्रशासन के साथ पब्लिक भी आगे आई है। 
विज्ञापन


जहां संवेदनशील संभल में पुलिस-प्रशासन की ओर से एहतियाती सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस के साथ पीएसी की पिकेट लगा दी गई है, अफसर पल-पल की खबर ले रहे हैं। एक न्यूज चैनल के सीएमडी समेत तीन लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को बढ़ाने की रिपोर्ट दर्ज कर अफवाह फैलाने वालों को आईडेंटिफाई करने का काम शुरू कर दिया गया है।

वहीं आम लोग भी आगे आए हैं। मुस्लिम समाज के लोगों ने भी आगे बढ़कर गोकशी करने वालों को पकड़कर पुलिस को सौंपने का एलान किया है। मदाला, संभल, हिसामपुर के बाद मंगलवार को नाहरठेर की पंचायत में मुस्लिमों ने दूसरे समुदाय की भावनाओं के मद्देनजर गोकशी करने वालों को पुलिस को सौंपने का एलान किया है।
विज्ञापन


इससे पहले प्रशासन की ओर से मंडल स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में लोगों ने अमन के लिए बेबाकी से अपनी बातें रखीं थीं और लोगों ने अफसरों को पूरे सहयोग का वादा भी किया था, जिसका असर भ्‍ज्ञी नहर आ  रहा है।

हाईवे पर उतरी फोर्स ताकि अमन को न आए आंच
 मंगलवार को सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की पिकेट लगा दी गई। संवेदनशीलता के हिसाब से हाईवे पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। ऐसा पता लगा है कि कुछ लोगों  की वजह से अमन को आंच आने का अंदेशा व्यक्त किया गया है। ऐसे में इस अंदेशे को लेकर फिलहाल सतर्कता बरतने का निर्णय लिया गया है। 

बेटी को पढ़ाएंगे, शादी ब्याह में फिजूलखर्ची रोकेंगे
दूसरे धर्म के लोगों की आस्था के मद्देनजर अब फिर गोहत्या रोकने के लिए मुस्लिम समुदाय आगे आया है। नाहरठेर की पंचायत में तुर्क बिरादरी ने अपनी बहुलता वाले 52 गांवों में गो-हत्या नहीं होने देने का निर्णय लिया। कहा कि, बिरादरी का कोई व्यक्ति गो-हत्या करता है और यह बात पता लग जाती है तो उसके ख्रिलाफ कानूनी कार्रवाई में सहयोग दिया जाएगा। उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया जाएगा। 

इसी के साथ बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ अभियान को भी समर्थन दिया गया, साथ ही शादी ब्याह में फिजूलखर्ची रोकने का भी निर्णय लिया गया। मुस्लिम समाज की तुर्क बिरादरी गो-हत्या रोकने के लिए मदाला फत्तेपुर में पहले ही प्रस्ताव पारित कर चुकी है।

शादी-ब्याह में फिजूलखर्ची रोकने, बेटी को पढ़ाने और काबिल बनाने के लिए भी प्रस्ताव पारित हो चुका है। अब इन प्रस्तावों को लागू करने के लिए पांच-पांच गांवों की पंचायतें की जा रहीं हैं। इसी क्रम में नाहरठेर में मंगलवार को पंचायत बुलाई गई थी।

 पंचायत में बिरादरी के लोगों को  जिम्मेदार बनाकर तुर्क बिरादरी को बुराइयों से दूर करने और अच्छाई में आगे बढ़ाने की पहल की गई है। दहेज की निंदा की गई है। शादी ब्याह में ग्यारह हजार रुपये से अधिक न देने के लिए आग्रह किया गया है। पंचायत में पूर्व विधायक शरीयतुल्ला ने अध्यक्षता की। संचालन मौलाना साजिद हुसैन वा शाहिद हुसैन ने किया।

तौसीफ रजा मिस्वाही, मौलाना मोहम्मद अली, लियाकत चेयरमैन, आरिफ प्रधान, रफातुल्ला उर्फ नेता छिद्दा,. हाजी तालिब, मोहम्मद उमर, खालिद हुसैन, कासमिस मुखिया, फुरकान, हाजी हिमायतुल्ला, तालिब हुसैन, शकील प्रधान आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें