फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर लगी फसल में आग, किसान तबाह

Wed, 12 Apr 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
संभल के गांव फत्तेहपुर मदाला में गेहूं के खेत में लगी आग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 फसल पककर तैयार है, मगर आग और बिजली विभाग बैरी बन गया है। तैयार फसल किसानों के घर नहीं जा पा रही है। कभी तारों से निकली चिंगारी तो कभी हवा के झोंकों से विकराल हुई कोई चिंगारी किसान की गाढ़ी कमाई राखकर दे रही है। पिछले तीन दिन में 100 बीघा से अधिक गेहूं आग के चलते जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


मंगलवार को असमोली थाना क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर मदाला में हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिर गया। इससे किसान की 6 बीघा गेहूं जलकर राख हो गई। दमकल को सूचना देने के बाद भी एक घंटे बाद पहुंची।  

गांव फत्तेहपुर मदाला निवासी शाहिद हुसैन के गेहूं के खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन होकर गुजर रही है। लाइन काफी जर्जर है। मंगलवार को तेज हवा के चलते हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिर गया। इससे शाहिद के गेहूं में आग लग गई। सूचना पर ग्रामीण दौड़ पड़े।
विज्ञापन


जब तक ग्रामीण आग पर काबू पा पाते तब तक 6 बीघा गेहूं जलकर राख हो गई। शाहिद ने बताया कि आग लगते ही दमकल को सूचना दे दी गई थी लेकिन दमकल एक घंटे बाद पहुंची। जब तक हम लोगों ने आग पर काबू कर लिया था। 

तारों ने जला डाले ‘किसान के अरमान’
पककर फसल तैयार थी, कटाई चल रही थी। इसकी आमदनी से किसान के परिवार के तमाम अरमान जुड़े थे, मगर बिजली विभाग की लापरवाही किसान पर भारी पड़ गई। 
गुन्नौर कस्बे के जवाहर चौराहे के पास स्थित खेत में सोमवार दोपहर बिजली का तार टूट कर गिर गया, तार से निकली चिंगारी से फसल में आग लग गई।

गेहूं की फसल काट रहे किसान देखते रहे, मगर करेंट प्रवाहित होने से आग नहीं बुझा सके। इससे किसानों की आंखों के सामने आठ बीघा फसल जलकर राख हो गई। किसान अब्दुल समी ने बताया कि मेरी पांच बीघा फसल जल गई और मेरी पड़ोसी किसान की तीन बीघा फसल जल गई। जबकि एसडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया जिन किसानों को नुकसान पहुंचा है, लेखपाल भेजकर जानकारी जुटा ली है। उन्हें मुआवजा  दिलाया जाएगा।

तार टूटने के बाद लोग बिजलीघर में फोन करते रहे, मगर काफी देर तक फोन रीसीव नहीं हो सका। नतीजतन लोगों ने उपजिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान को फोन किया और एसडीएम ने बिजली विभाग के कर्मचारियों को हड़काया तब जाकर कर्मचारियों ने बिजली सप्लाई बंद की। बाद में एसडीएम ने लेखपाल को भेजा, ताकि जिन किसानों की फसल जली है उन्हें लाभ मिल सके। 

खेत में लगी आग, फसल जली
बबराला क्षेत्र के गांव केवलपुर तिपेड़ा में शिवनारायण पुत्र नंदकिशोर के खेत में मंगलवार को गेहूं की फसल में आग लग गई, जबकि किसान की तीन से चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिससे अन्य खेतों में आग फैलने से बचाया जा सका। आग लगने के कारण पता नहीं चल सका है। रामसिंह के खेत में पड़ा भूसा भी जलकर राख हो गया।


फत्तेहपुर मदाला में बिजली के तार से गेहूं के खेत में आग लगी है। इस मामले की जानकारी मुझे नहीं मिली है। जिस किसान के खेत में बिजली से आग लगी है। उसे बिजली विभाग से मुआवजा दिया जाएगा। अनिल कुमार, अधिशासी अभियंता। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें