फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बिजलीघर पर जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कभी ब्रेक डाउन तो कभी फाल्ट से आए दिन बिजली की आंख मिचौली से परेशान सैदपुर गंगू बिजलीघर से जुड़े गांव के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली घर पर ताला जड़ दिया। विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे जेई ने ग्रामीणों को सुचारू रुप सेआपूर्ति देने का आश्वासन दिया तब जाकर लोग माने और बिजली घर का ताला खोला।
विज्ञापन

सैदपुर गंगू बिजलीघर पर धरना-प्रदर्शन करने वाले लोगों का कहना था कि बिजलीघर पर रखा एक नया पांच केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर लोड नहीं ले रहा है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। भीषण गर्मी में बिजली के संकट ने लोगों को मुसीबत में डाल दिया है। गर्मी के इस मौसम में दोपहर के समय बिजली ट्रिपिंग के चलते पसीने से तर बतर रहते हैं। बार-बार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
इस दौरान ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि नकुल सिंह औलख को भी मौके पर बुला लिया। नकुल सिंह ने बिजली विभाग के अफसरों को अवगत कराया जिस पर जेई लखपत सिंह प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे। उन्हें एक ज्ञापन सौंपा गया। जेई ने लोगों को ट्रांसफार्मर सही कराकर आपूर्ति का भरोसा दिया। इस पर प्रदर्शनकारी माने और बिजलीघर पर लगाए ताले को खोल दिया। इस दौरान दीपक, अश्वनी, नदीम, वसीम, अशरफ, जोगेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, शीशपाल, लोकेंद्र सिंह, शमशाद, जाकिर हुसैन, सनी कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें