फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ व संयुक्त कर्मचारी परिषद के संयुक्त तत्वाधान में संविदा कर्मचारियों ने विरोध जताया। काली पट्टी बांधकर यह विरोध जताया गया है। इस दौरान कई मांगों को पूरा करने की मांग उठाई है। जिससे संविदा कर्मचारियों को राहत मिल सके। इसमें प्रमुख मांग कोविड ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को 25 प्रतिशत कुल मानदेय पर अतिरिक्त भुगतान किए जाने की है।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कार्य कर विरोध जताया। साथ ही सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया। मरीजों को दवाई दी। इसके साथ ही अपनी मांगों को लेकर नाराजगी व्यक्त की। उनका कहना था कि स्वास्थकर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों की जान बचाने का काम कर रहे हैं। सरकार ने दावा किया था कि स्वास्थ्य कर्मियों को 25 प्रतिशत अतिरिक्त कुल मानदेय पर भुगतान दिया जाएगा लेकिन सरकार ने भेदभाव कर संवर्गों को छोड़ दिया।
कोविड अस्पताल में जो कर्मचारी तैनात हैं, उन्हीं को अतिरिक्त भुगतान किया जा रहा है। इस दौरान सामान कार्य सामान मानदेय की भी मांग की गई।
उनका कहना था कि जब संविदा कर्मचारी नियमित कर्मचारियों के बराबर काम करते हैं तो उन्हें मानदेय कम क्यों दिया जाता है। कोरोना ड्यूटी करते करते जिन संविदा कर्मचारियों की जान गई है उनके परिवारों को 50 लाख रुपये की बीमा धनराशि दिए जाने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिए जाने की मांग भी की गई। इसके अलावा कई और मांगे उठाई गई हैं। इस दौरान डॉ. मनीष अरोरा, पारस, अवधेश कुमार, सचिन, राजेश कुमार, अभिषेक कुमार, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें