फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल गए युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई (संभल)। अलीगढ़ के अतरौली में ससुराल गए युवक ने पत्नी के अनबन के कारण जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक बुलंदशहर के नरौरा में रामघाट मोड़ के पास गंभीर हालत में पड़ा मिला। उपचार के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव हरगोविंदपुर निवासी मदन पाल (25) की शादी एक साल पहले अलीगढ़ जनपद के अतरौली की रहने वाली बेबी कुमारी के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति-पत्नी में अनबन हो गई। इसी के चलते बेबी अपने मायके अतरौली चली गई। सोमवार को मदनपाल अपनी ससुराल गया था। इसके बाद परिजनों को सूचना मिली कि मदनपाल जिला बुलंदशहर के नरौरा में रामघाट मोड़ के पास रेती में पड़ा हुआ है और मुंह से झाग आ रहे हैं। मौके पर पहुंचे युवक के पिता उसे बाइक पर बैठाकर घर ले आए। उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया।
मृतक युवक के पिता अशोक कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर अपने बेटे के शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। जुनावई चौकी प्रभारी राजेश कुमार पांडे ने बताया कि मृतक मदन पाल के पिता अशोक कुमार ने सोमवार की शाम पुलिस को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य किसी पर कोई भी आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाया है।
वहीं सूचना पर युवक के ससुराल वाले भी आ गए। मृतक के ससुर श्यामलाल ने बताया कि सोमवार को मदनपाल उनके घर गए थे। कुछ देर घर रुकने के बाद वापस आ गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें