फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ने खिरनी सिपाही पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया, हंगामा

विज्ञापन
हयातनगर थाने में पुलिसकर्मी द्वारा भाजपा के मंडल अध्यक्ष को थप्पड़ मारने की शिकायत लेकर पहुंचे ? - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी खिरनी में तैनात सिपाही पर भाजपा के युवा मोर्चा संगठन के मंडल अध्यक्ष ने थप्पड़ मारने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इस दौरान थाने में काफी संख्या में भाजपाई एकत्र हो गए। सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। थाना प्रभारी निरीक्षक ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। सिपाही का कहना है कि भीड़ को हटाने के दौरान उससे अभद्रता की गई। इसी दौरान कहासुनी हुई। थप्पड़ मारने का आरोप गलत है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह 11 बजे करीब गांव नारंगपुर चौराहे पर खिरनी पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही की युवा मोर्चा के कैलादेवी मंडल अध्यक्ष बलवीर यादव से कहासुनी हो गई। उस समय लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत कर दिया। शाम को छह बजे करीब युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विशाल चौहान कार्यकर्ताओं के साथ हयातनगर थाने पहुंच गए और मंडल अध्यक्ष के साथ अभद्रता करने वाले सिपाही पर कार्रवाई की मांग की। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि वह नारंगपुर चौराहे पर मिठाई खरीद रहे थे।
इसी दौरान खिरनी चौकी पर तैनात दो सिपाही आए और अभद्रता करने लगे। विरोध किया तो थप्पड़ मारा और डंडे भी मारे। जबकि वह तो मिठाई खरीदने गए थे। वहीं सिपाही का कहना है कि वह तो बैंक चेकिंग पर गए हुए थे। इसी दौरान बैंक के सामने भीड़ थी। भीड़ को हटाने के लिए कहा तो मंडल अध्यक्ष बिगड़ गए और अभद्रता करने लगे। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और बाद में मामला शांत हो गया। इसकी जानकारी मौके से थाना प्रभारी निरीक्षक को दे दी थी और पूरी घटना से भी अवगत कराया था। थप्पड़ और डंडे मारने का आरोप गलत है।
विज्ञापन

कैलादेवी के मंडल अध्यक्ष के साथ खिरनी पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही ने अभद्रता की है। कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक से मिले हैं। उन्होंने एक दिन का समय दिया है। यदि कार्रवाई नहीं होगी तो उच्च अधिकारियों से बातचीत कर कार्रवाई की मांग की जाएगी। युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

डा. विशाल चौहान, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें