फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर बड़ा मैदान पर गरजे एंबुलेंस कर्मी

विज्ञापन
बहजोई के बड़ा मैदान पर मांगों के लिए प्रदर्शन करते 108 एंबुलेंस कर्मी। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
बहजोई। जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग 108, 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले सेवा प्रदाता कंपनी पर नियम विरुद्घ कार्य लेने तथा शोषण किए जाने को लेकर जिले भर के एंबुलेंस कर्मियों ने हड़ताल कर प्रदर्शन किया। साथ ही नगर के बड़ा मैदान पर सभी एंबुलेंस खड़ी कर दी। देर शाम तक एंबुलेंस खड़ी रहीं। इससे दुर्घटनाओं के बाद कई मरीजों को उपचार के लिए देरी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

सोमवार को करीब 11 बजे जिले भर के एंबुलेंस कर्मी नगर के बड़ा मैदान पर जुटने लगे। एंबुलेंस भी साथ थीं। देेखते ही देखते बड़ा मैदान पर कर्मचारियों की भीड़ लग गई। दिन भर एंबुलेंस समेत कर्मचारी बड़ा मैदान पर जुटे रहे।
शाम को सभी कर्मचारी एंबुलेंसों के पास दरी बिछाकर बैठ गए। कर्मचारियों का कहना था कि एंबुलेंस कर्मियों की समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में सेवा प्रदाता कंपनी के दफ्तर पहुंचा और अपनी समस्याएं रखीं। कर्मचारियों के मुताबिक सेवा प्रदाता कंपनी की ओर से जब तक कोई संतोषजनक आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक हड़ताल जारी रहेगी और एंबुलेंस के पहिए यूं ही थमे रहेंगे। देर शाम तक एंबुलेंस कर्मचारी बड़ा मैदान पर जुटे रहे। कर्मचारियों के मुताबिक सेवा प्रदाता कंपनी की ओर से 12 घंटे की ड्यूटी के बावजूद 8 घंटे का ही वेतन दिया जा रहा है।
विज्ञापन

4 घंटे का ओवर टाइम दिलाया जाए। वेतन भुगतान की तिथि निर्धारित की जाए। प्रत्येक माह की पहले सप्ताह में वेतन दिया जाए। अवकाश दिया जाए। अवकाश के दिन काम करने पर अतिरिक्त वेतन दिया जाए। फर्जी केस करने पर दबाव बनाया जाता है। इस पर रोक लगाई जाए। स्थानांतरण भी दूर न किया जाए। समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन और भी उग्र किया जाएगा।
वेतन प्रतिमाह 18 हजार रुपये किया जाए। नई भर्ती पर रोक लगाई जाए। धरने के दौरान मुकेश बाबू, मनीष कुमार, राहुल शर्मा, अग्रपाल, गिरीश कुमार, पवन कुमार, हृदयेश, रविंद्र, हरिओम, धर्मवीर सिंह, सर्वेश, अमरपाल, उमेश कुमार, राकेश कुमार, शिशुपाल सिंह, रोहित चौवे, सुशील यादव, लालमन यादव व अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें