फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र बदलवाने सड़क पर उतरीं छात्राएं, जाम

Fri, 15 Apr 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
विज्ञापन
जाम लगाया
विज्ञापन
मदरसा बोर्ड परीक्षा के लिए सिरसी के जेएलएम इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज में केंद्र बनाने का विरोध जारी है। संभल की छात्राएं आंदोलित हो गई हैं। छात्राओं ने गुरुवार को दीपासराय में बल्ले की पुलिया पर जाम लगाया।
विज्ञापन


तमाम वाहन फंस गए। नारेबाजी करते हुए संभल में ही परीक्षा केंद्र बनाए जाने की मांग की। इससे पहले बुधवार को आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज के परिसर में छात्राओं ने प्रदर्शन किया था।संभल की तमाम छात्राओं ने सिरसी के मदरसा जामिया इमाम मेंददी निस्वा से संस्थागत विद्यार्थी के तौर पर फार्म भरा था।

इनका परीक्षा केंद्र संभल के आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज को बनाया गया था। परीक्षा केंद्र निरस्त कर दिया गया। अब सिरसी के जेएलएम इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाया जा रहा है। इसका विरोध छात्राएं कर रही हैं। छात्राओं का कहना है कि संभल से सिरसी 12 किलोमीटर है।
विज्ञापन


रास्ते में फिरोजपुर का पुल टूटा पड़ा है। यातायात के साधन अच्छे नहीं है। इस स्थिति को दरकिनार करके संभल 1961 छात्राओं का परीक्षा केंद्र सिरसी में बना दिया गया। यदि केंद्र नहीं बदला गया तो छात्राओं के साथ अभिभावक भी परेशान होंगे।

करीब 2500 लोगों को रोजाना संभल से सिरसी जाना आना पड़ेगा जिसके लिए कम से कम 40 बसें चाहिए। इस असुविधा से बचाने के लिए संभल में ही परीक्षा केंद्र बनाए जाएं। जरूरी नहीं है कि आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया जाए। छात्राओं का कहना है कि संभल के किन्हीं तीन इंटर कॉलेजों में केंद्र बना दिए जाएं।

जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने कहा बेहतर व्यवस्था देने के लिए परीक्षा केंद्र बदले गए। परीक्षाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी अधिकारियों की है। इसमें आंदोलन का क्या औचित्य है?
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें