फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: श्री परशुराम जयंती पर निकलीं शोभायात्राएं, गूंजे जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। श्री ब्राह्मण शक्ति संघ और श्री ब्राह्मण सभा की ओर से रविवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बड़ा महादेव से भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान परशुराम का सिंहासन और आकर्षक झांकियां मुख्य केंद्र रहीं। जगह-जगह पुष्प वर्षा, आरती और जलपान के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ ब्राह्मण समाज के वरिष्ठजनों ने भगवान परशुराम की आरती कर किया। इसके बाद बड़ा महादेव से यात्रा रवाना हुई, जिसमें भगवान महाकाल की झांकी के साथ भगवान परशुराम की मुख्य प्रतिमा शामिल रही। शोभायात्रा बड़ा महादेव से मोहल्ला गोपाल, बूढ़ी माता होते हुए कैथल गेट पहुंची, जहां पहले से मौजूद झांकियां भी इसमें शामिल हो गईं।
यात्रा में पंचमुखी हनुमान, भगवान महाकाल, भगवान परशुराम, राधा-कृष्ण, भगवान राम और भगवान बद्रीनाथ की झांकियों के साथ सामाजिक समरसता के प्रतीक फरसा, तलवार और तराजू की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। डीजे और बैंड की धुनों पर युवाओं ने भक्ति भाव से नृत्य किया, जबकि भजन मंडली और पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकारों ने भी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

शोभायात्रा कैथल गेट, ब्रह्म बाजार, फड़याई बाजार, घंटाघर, बड़ा बाजार, पुरानी पैठ, बिसौली गेट और सुंदर मोहल्ला से होते हुए मनिहार चौक पहुंची और सीता रोड स्थित श्री रघुनाथ आश्रम पर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री गुलाब देवी भी शामिल हुईं। श्रीदेवी गंगा मंदिर पर मनोज शर्मा ने भगवान परशुराम के मुख्य रथ की आरती की। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर भी रथ की आरती की गई। श्री ब्राह्मण सभा की ओर से बिसौली गेट स्थित ब्रह्मौतार मार्केट में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
समापन पर श्री रघुनाथ आश्रम में भंडारे का आयोजन किया गया। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा।
इस अवसर पर डॉ. राजीव लोचन शर्मा, रामाशंकर गौड़, राम कुमार शर्मा, बृजेंद्र मिश्रा, राजेंद्र शर्मा राजा, विपिन शर्मा, ब्रजनंदन शर्मा, कवि माधव मिश्रा, सच्चिदानंद शर्मा, संजीव शर्मा, रमेश चंद्र बोहरा, बनवारी लाल पाठक, राजीव पाठक, विवेक मिश्रा, पंकज शर्मा, मुकेश गौड़, अभिनव शर्मा, अविरल शर्मा, पराग शर्मा, विभोर शर्मा, अमित अग्रवाल, संगीता भार्गव, सुधा शर्मा, रंजना शर्मा, मोक्षिका शर्मा, आशा गोस्वामी सहित श्री परशुराम धर्मशाला ट्रस्ट के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें