फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रोमांचक मैच में मुसाहिब क्लब ने दो रन से जीता टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसी। सिरसी के रेलवे ग्राउंड पर चल रहे सिरसी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच नेता मुसाहिब क्लब और सिरसी स्पोर्टिंग के बीच खेला गया। इसमें नेता मुसाहिब क्लब ने दिलों की धड़कन रोकने वाले रोमांचक मैच में सिरसी स्पोर्टिंग को दो रन से हराकर ट्राॅफी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

टॉस जीत कर सिरसी स्पोर्टिंग के कप्तान कसीम ने नेता मुसाहिब क्लब को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। नेता मुसाहिब क्लब ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में एक विकेट पर 232 रन बनाए। इसमें साहिल ने नाबाद रहते हुए 48 गेंदों में 152 रन बनाए। जिसमें 19 छक्के शामिल रहे। जमाल ने 51 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए सिरसी स्पोर्टिंग निर्धारित ओवरों में छह विकेट पर 230 रन ही बना सकी और नेता मुसाहिब क्लब ने दो रन से मैच जीत लिया। सिरसी स्पोर्टिंग की ओर से बल्लेबाजी करते हुए शबी ने 46 गेंदों पर 165 रन बनाए। इसमें 23 छक्के शामिल रहे। बेहद रोमांचक मैच में मैच की आखिरी गेंद पर सात रन चाहिए थे लेकिन शबी चार रन ही बना सकें। इस पर नेता मुसाहिब क्लब ने दो रन से जीत दर्ज करके ट्राफी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

दोनों टीमों के कप्तानों को हाजी नुसरत इलाही ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। मैन ऑफ द सीरीज शबी रहे। जबकि मैन ऑफ द मैच साहिल रहे। अंपायर की भूमिका बब्लू और मुस्तफा अली ने निभाई। कमेंट्री जौहर अब्बास और समद रजा ने की। स्कोरर मोहम्मद आजिम और औन अब्बास रहे। इस अवसर पर नावेद, शोबी, आसिफ इकबाल, नजाकत, अरगान, वली, कमाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें