फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बाबा साहब की जयंती के उपलक्ष्य निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। डॉ. आंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति की ओर से बाबा साहब जयंती के उपलक्ष्य में गांव मौलागढ़ में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें विभिन्न प्रकार की सुंदर-सुंदर झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा मुख्य मार्गों से गुजरते हुए गांव के बाहर आंबेडकर पार्क पर संपन्न हुई।
विज्ञापन


मंगलवार को गांव मौलागढ़ में डॉ. आंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। जिसकी शुरुआत कमेटी के अध्यक्ष हुकम सिंह, महासचिव कपिल देव, पिंटू सिंह, अनिकेत कुमार, रविंद्र सिंह आदि ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा में बाबा साहब, ज्योतिबाफुले, गौतम बुद्ध, भारतीय संविधान के अलावा बाबा साहब सहित अन्य महापुरुषों के स्वरूप में सजे कलाकार सिंहासन पर विराजमान थे।
बहजोई रोड के आंबेडकर पार्क से शुरू हुई शोभायात्रा बहजोई रोड से मौलागढ़ होते हुए वापस अपने प्रारंभिक स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। जहां एक जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान दलवीर सिंह, रवि शंकर, रामौतार सिंह, अमर कुमार, कुलदीप कुमार, करतार सिंह, मोहित कुमार, राजीव कुमार, अमित कुमार, सिद्धार्थ कुमार, अरविंद कुमार, आकाश सागर, ललित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

....................

बाबा साहब की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा
बनियाठेर। गांव अफजलपुर डरौली में अखिल भारतीय आंबेडकर युवक संघ की ओर से बाबा साहब जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें विभिन्न प्रकार की झांकियां शामिल रही। साथ ही गांव के मेला ग्राउंड में एक मेले का भी आयोजन किया गया। जिसमें खानपान के स्टॉल के अलावा घरेलू सामानों की दुकानें भी लगीं। जहां लोगों ने जमकर खरीदारी की और चाट पकौड़ी का आनंद लिया। इस दौरान नगीना के पूर्व सांसद ग्रीश चंद्र, ओमप्रकाश राव, उमेश चंद्र दिवाकर, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
.................
आंबेडकर सेवा दल ने बाबा साहब को किया नमन
चंदौसी। आंबेडकर सेवा दल के पदाधिकारियों ने खुर्जा गेट के आंबेडकर पार्क में बाबा साहब की जयंती हर्ष उल्लास के साथ मनाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रवीण कुमार बंटी ने कहा कि बाबा साहब ने अपना संपूर्ण जीवन दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं के अधिकारों व उत्थान के लिए समर्पित किया। वहीं सूर्यजीत सिंह ने बताया कि बाबा साहब ने सामाजिक भेदभाव, अस्पृश्यता और कुरीतियों के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी। इस दौरान रक्षा रानी, नरेंद्र कुमार, नंदू वाल्मिकी, द्वारिका प्रसाद, प्रेमपाल सिंह, सुभाष चंद्र, सिद्धार्थ सागर, शिवनंदन वाल्मिकी, कमल सनी, अरविंद अंबेडकर, प्रदीप अंबेडकर, ज्ञान प्रकाश वाल्मिकी आदि मौजूद रहे। संवाद
...................

नरौली में निकाली गई बाबा साहब की शोभायात्रा



नरौली। बाबा साहब की जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को शोभायात्रा निकाली गई। जिसका शुरुआत नगर पंचायत अध्यक्ष बिट्टन मलिक ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा में डॉ. भीमराव आंबेडकर, भारत माता, गौतम बुद्ध, चंद्रशेखर आजाद, ज्योतिबा फूले, पांच पांडव, जय गुरुदेव की झांकियां शामिल रहीं। आंबेडकर पार्क से शुरू हुई शोभायात्रा मोहल्ला मंशादेवी, मंगल वाला, धीमर वाली पुलिया, जामा मस्जिद तिराहा से सब्जी मंडी होते हुए अपने प्रारंभिक स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान थाना प्रभारी रामवीर सिंह, बंटी गौतम, टीटू रंजीत, नरेश कुमार, शिवा, पवन, मोहित, सचिन, तिलक सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें