फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के पास पर करा लाया शादी, यातायात पुलिस ने काटा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। लॉकडाउन के दौरान स्वास्थ्य विभाग से मिले पास का इस्तेमाल वाहन चालक ने बरात ले जाने के लिए किया। चेकिंग के दौरान वाहन में दूल्हा-दुल्हन समेत पांच लोगों बैठे मिले तो यातायात पुलिस ने चालान काट दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे करीब यातायात पुलिस प्रभारी अनुज मलिक कोतवाली क्षेत्र के चौधरी सराय में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। अनावश्यक घूम रहे वाहनों पर कार्रवाई की जा रही थी। इस दौरान गवां की ओर से एक मारुति इको आती दिखाई दी। इस पर स्वास्थ्य विभाग से मिला पास लगा था, लेकिन गाड़ी में दूल्हा-दुल्हन बैठे थे। गाड़ी में नवदंपती बैठे देख पुलिस ने पूछताछ की। चालक ने बताया कि हयातनगर निवासी एक युवक की बरात सौंधन लेकर गया था। अब दुल्हन को विदा करा कर लाया है। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग के पास की जानकारी की तो चालक ने बताया कि लॉकडाउन लागू होने के बाद एक दिन स्वास्थ्य विभाग की सेवा में गाड़ी लगी थी, तब से ही पास लगा हुआ है। यातायात प्रभारी ने बताया कि गाड़ी का चालान किया गया है। गाड़ी में पांच लोग सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें