फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल जिले का तीसरा हॉट स्पॉट रजपुरा सील, जरूरी सेवाएं देगा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल जिले के गांव रजपुरा में गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला था। देर रात पूरे गांव को सील कर दिया गया है। गांव में अब आपूर्ति की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की जाएगी। इसके लिए दुकानदार चिह्नित किए गए हैं जो आवश्यक सामग्री की आपूर्ति लोगों तक पहुंचाएंगे। रूट डायवर्जन किया है, जिससे आवश्यक सामग्री लेकर जाने वाले वाहनों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना पॉजिटिव मरीज के परिवार के 13 सदस्यों समेत 17 लोगों को क्वारंटीन सेंटर भर्ती किया है, जिनकी कोरोना की जांच की जानी है। दरअसल रजपुरा निवासी एक 33 वर्षीय युवक अपनी मां के ऑपरेशन कराने के लिए 17 फरवरी को दिल्ली गया था। जहां से 20 मार्च को लौटा और इसके बाद सात अप्रैल को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल गया। दिल्ली और मुरादाबाद की यात्रा करने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को हुई तो हड़कंप मच गया। 17 अप्रैल को गुन्नौर स्थित क्वारंटीन केंद्र में भर्ती किया और 20 अप्रैल को जांच के लिए नमूूना भेज, जिसकी रिपोर्ट गुरुवार को सुबह आ गई। कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासन और पुलिस के साथ मिलकर गुरुवार की देर रात पूरे गांव को हॉट स्पॉट सील कर दिया। पुलिस बल तैनात कर दिया है। रजपुरा गांव से होकर गुजर रहे बदायूं-मेरठ मार्ग को भी सील किया गया है। आवश्यक वाहन टी-प्वाइंट से होकर गुजरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें