फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगाइयों की खैर नहीं..: संभल बवाल में वांछित 91 आरोपियों के गैरजमानती वारंट के लिए प्रक्रिया शुरू, 53 भेजे जेल

Tue, 07 Jan 2025 12:01 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल हिंसा के 91 आरोपी ऐसे हैं जिनके नाम और पते की जानकारी पुलिस को है लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट जारी कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
Sambhal Masjid Survey Dispute - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

24 नवंबर को हुए बवाल में शामिल उपद्रवियों की तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ रहे हैं। पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट की प्रक्रिया शुरू करा रही है। इसके बाद पुलिस फिर से तलाश करेगी। और आरोपी हाथ नहीं आते हैं तो इनाम घोषित किए जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही कुर्की भी प्रक्रिया शुरू होगी। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि गैर जमानती वारंट के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन

एसपी ने बताया कि 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में पुलिस पर फायरिंग और पत्थरबाजी की थी। जिसमें 29 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। उपद्रवियों ने जगह-जगह वाहनों को भी फूंक दिया था।

इन आरोपियों की तलाश वीडियो और फोटो के माध्यम से की गई है। 91 आरोपी ऐसे हैं जिनके नाम और पते की जानकारी पुलिस को है लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट जारी कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके बाद इनाम घोषित करने की प्रक्रिया को शुरू कराया जाएगा और कुर्की भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

53 आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल, 450 की फोटो से तलाश की जा रही
बवाज तीन स्थानों पर हुआ था। पहला बवाल जामा मस्जिद के नजदीक हुआ था। जहां पांच लोगों की जान गई थी। दूसरा बवाल नखासा तिराहे पर हुआ था। जहां पुलिस पर पथराव और फायरिंग की थी। इसके बाद हिंदूपुरा खेड़ा में बवाल हुआ था। पुलिस के अधिकारियों पर जानलेवा हमला किया गया था। इन तीनों ही स्थानों पर पुलिस-प्रशासन की ओर से वीडियो बनाई गई थी और फोटो भी लिए थे। एसपी ने बताया कि वीडियो और फोटो के आधार पर 450 चेहरे सामने आ चुके हैं। इन आरोपियों की तलाश में एसआईटी लगी है। जल्द ही गिरफ्तारियां की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें