फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालभर से मुख्य मार्ग पर जलभराव से गुजरने को विवश हैं सैकड़ों ग्रामीण

विज्ञापन
चंदौसी के रसूलपुर कैली के मार्ग में जलभराव के खिलाफ नाराजगी जताते लोग। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी/बनियाठेर। गांव की नालियों से होकर आने वाले घरेलू पानी के निकास को बना मुख्य नाला सालभर पहले टूट गया था। जिसका सारा पानी अब गांव के धकनगला-गोपालपुर जाने वाले मुख्य संपर्क मार्ग पर भर रहा है। इसी जलभराव से रोजाना सैकड़ों ग्रामीणों को गुजरना पड़ता है। जिससे कई गांव के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान से लेकर ब्लाक कार्यालय तक ग्रामीण शिकायतें कर चुके हैं लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

बनियाखेड़ा विकास क्षेत्र के गांव रसूलपुर कैली में घरों से निकलने वाले पानी को एक मुख्य नाले में डाला गया। यह नाला गांव से बाहर तालाब की ओर जाता है। लेकिन करीब साल पहले यह मुख्य नाला टूट गया था। जिससे नाले का सारा पानी मुख्य मार्ग पर भरना शुरू हो गया। जिससे यहां जलभराव हो गया। ग्रामीण लगातार इस समस्या के निराकरण के लिए ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान से शिकायतें करते आ रहे हैं। लेकिन कोई भी कार्रवाई अभी तक नहीं हो सकी है।
गांव के मुहाने पर प्रकाश के घर के निकट व प्रमोद कुमार के घर के सामने ही घूर के ढेर भी लगा दिए गए हैं। इससे भी लोगों को परेशानी हो रही है। ओमप्रकाश ने बताया कि गांव का नाला उसके खेत के नजदीक से होकर गुजर रहा है।
विज्ञापन

नाला टूटा होने के कारण उसका पानी उसके खेत में भी भर रहा है, जिससे उसकी फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। पानी भरने से घूर आदि भी उसी में बहने लगे हैं, जिससे गंदगी व बदबू हो रही है। बीमारियों के पैर पसारने का भी अंदेशा हो रहा है। ग्रामीण लगातार नाला बनवा कर जलभराव व गंदगी की समस्या से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें