फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुंखार कुत्ते ने मासूम बच्चे समेत सात को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली के गांव ओबरी में 24 घंटों के भीतर खूंखार कुत्ते ने चार मासूम बच्चों समेत सात पर हमला किया है। जिसमें चार लोगों को बुधवार की सुबह घायल किया और मंगलवार की रात को तीन बच्चे कुत्ते के हमले में घायल हो गए थे। खूंखार कुत्ते के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बच्चों को घरों में कैद कर लिया है। बच्चों को घर से न निकलने की सलाह धर्मस्थलों से एलान कर भी दी गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मदद की गुहार लगाई है। सभी घायलों का उपचार मुरादाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह गांव ओबरी में खूंखार कुत्ते की दहशत दिखाई दी। सुबह सात बजे करीब गांव के बाहरी छोर पर स्थित एक ईंट भट्ठे के चौकीदार दौजी पाल (50) पर कुत्ते ने हमला किया। चीख पुकार होने पर ग्रामीण आ गए। कुत्ता चौकीदार को घायल कर भाग गया। खूंखार कुत्ता गांव में पहुंच गया। इस बीच अनीस (30) पर हमला कर दिया। युवक घर के बाहर खड़ा था। इसके बाद घर के काम में व्यस्त नूरजहां (32) पर कुत्ते ने हमला किया।
महिला ने किसी तरह कुत्ते से खुद को बचाया और कमरे में घुस गई। महिला भी काफी घायल हो गई है। महिला पर हमला करने के बाद कुत्ता बाहर को भागा तो रास्ते में छह वर्षीय मासूम बालक जैद पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

सभी घायलों को उनके परिजनों ने मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मालूम हो मंगलवार की रात गांव ओबरी निवासी अजीम 10, याकूब 11 और अकरम 12 पर भी हमला किया था। यह तीनों मासूम बच्चे भी मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। कुत्ते के लगातार हमला करने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग से मदद की गुहार लगाई है।
असमोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नहीं हैं एंटी रैबिज वैक्सिन
संभल। जहां एक ओर असमोली के गांव ओबरी निवासी लोगों में खूंखार कुत्ते से दहशत का माहौल बन गया है। वहीं असमोली सामुदायिक स्वास्थ्य पर एंटी रैबिज वैक्सिन के लाले पड़ गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जब एंटी रैबिज वैक्सिन लगवाने की बात कही तो उन्होंने वैक्सिन नहीं होने की जानकारी दी। जिस कारण सभी पीड़ित लोगों को मुरादाबाद के निजी अस्पताल भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें