फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई सराय में सब्जी को भी तरस गए लोग

विज्ञापन
संभल के नई सराय में हॉटस्पॉट क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। संभल के तीन इलाकों को हॉट स्पॉट सील कर दिया गया है। इसमें सरायतरीन का मोहल्ला भूड़ा, दीपासराय और नई सराय है। रविवार को सरायतरीन और दीपासराय में तो लोगों को आवश्यक सामग्री मिली लेकिन नई सराय के लोग सब्जी के लिए भी तरस गए। वहीं प्रशासन की ओर से भी कोई व्यवस्था नहीं कराई गई है। इससे लोगों में रोष है। रमजान के महीने में आवश्यक सामग्री नहीं मिलने पर लोगों ने सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

दरअसल नई सराय में फिरोजाबाद निवासी तीन जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें दो महिलाएं और एक पुुरूष शामिल है। इन लोगों के संपर्क में रहे 13 लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए ले गई है। जिनकी कोरोना की जांच होनी है। फिलहाल इन लोगों को क्वारंटीन किया हुआ। शुक्रवार को रात से ही इलाका सील कर दिया गया था। अब इस इलाके में आवश्यक सामग्री की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
प्रशासन की ओर से भी रविवार दोपहर तक आपूर्ति पहुंचाने के लिए दुकानें चिन्हित नहीं की गई थी। इसी कारण लोगों तक आवश्यक सामग्री नहीं पहुंची। पुलिस का सख्त पहरा रहा जिस कारण लोग घरों से नहीं निकल सके। पुलिस ने लगातार भ्रमण कर लोगों से लॉक डाउन का पालन करने के लिए अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें