फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: शिव मंदिर से हटेगी साईं बाबा की प्रतिमा, पुजारी बोले- जहां शिवलिंग वहां ऐसी मूर्ति नहीं लगाई जा सकती

Sat, 23 Aug 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल के मोहल्ला ठेर स्थित प्राचीन शिव मंदिर से साईं बाबा की प्रतिमा हटाने का फैसला लिया गया है। श्रद्धालुओं और पुजारी का कहना है कि शिवलिंग वाले मंदिर में साईं बाबा की पूजा नहीं हो सकती। 27 अगस्त से पहले प्रतिमा हटाकर वहां भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
साईं मूर्ति को लेकर बैठक करते संभल के पुजारी और लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के मोहल्ला ठेर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में लगी साईं बाबा की प्रतिमा को हटाने का निर्णय लिया गया है। मंदिर पुजारी और श्रद्धालुओं का मानना है कि जहां शिवलिंग की स्थापना हो, वहां ऐसी प्रतिमा नहीं लगाई जा सकती और साईं बाबा की पूजा नहीं की जा सकती।

विज्ञापन


इस मंदिर में भगवान गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की जानी है।शुक्रवार को प्राचीन शिव मंदिर में मंदिर पुजारी आचार्य पंडित अवनीश शास्त्री और श्रद्धालुओं की बैठक हुई। इसमें श्रद्धालुओं ने मंदिर से साईं बाबा की प्रतिमा हटाने का निर्णय लिया।

कहा गया कि 27 अगस्त से शुरू हो रहे श्री गणेश चतुर्थी से पहले मंदिर से प्रतिमा को हटाया जाना है। मंदिर कमेटी प्रतिमा की स्थापना करने वाले व्यक्ति के भी संपर्क में हैं। कहा गया है कि वह चाहें तो कहीं और प्रतिमा लगवा सकते हैं।
विज्ञापन


बताते चलें कि मंदिर का निर्माण वर्ष 1992 में हुआ था। 15 जुलाई 2011 को संभल के कोट पूर्वी के अशोक राज भंडूला की पत्नी राजरानी की स्मृति में उनकी पुत्री और दामाद द्वारा साईं बाबा की प्रतिमा की स्थापना कराई थी। मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए रोजाना करीब 60 परिवार आते हैं।

अब मंदिर में प्रतिमा को हटाने की तैयारी चल रही है। पेंटर पेंट कर रहे हैं। प्रतिमा खंडित भी हो चुकी है। प्रतिमा के कई दिनों से वस्त्र नहीं बदले गए और धूल चढ़ी हुई है। वहीं, दूसरी ओर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं का कहना है कि इस मंदिर में भगवान गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें