फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सांसद बर्क को घेरने की तैयारी, सड़क हादसे के मामले में फिर से जांच शुरू

Thu, 05 Dec 2024 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल बवाल में भीड़ को उकसाने के आरोपी सांसद जियाउर्रहमान बर्क को घेरने की तैयारी है। करीब पांच माह पुराने सड़क हादसे के मामले में उनके खिलाफ फिर से जांच शुरू हो गई है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर एसपी ने एएसपी को जांच साैंपी है।
विज्ञापन


नखासा थाना क्षेत्र में संभल-हसनपुर मार्ग पर 24 जून को सांसद की कार की टक्कर से गांव अल्लीपुर निवासी गौरव की मौत हो गई थी। परिजनों ने सांसद के खिलाफ नखासा थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की थी। जबकि सांसद ने हादसे के समय कार में न होने की बात कही थी। जिस पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। बाद में सांसद का चालक भी हाजिर हो गया था। लेकिन मृतक के पिता समरपाल सिंह लगातार सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते रहे।

बुधवार को समरपाल सिंह ने एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई से मामले की शिकायत की। आरोप लगाया कि जिस समय हादसा हुआ था, उस समय कार खुद सांसद चला रहे थे और उनकी बहन भी साथ थीं। पुलिस की जांच और कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए उन्होंने फिर से मामले की जांच कराने और सांसद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। एसपी ने एएसपी श्रीश्चंद्र को दोबारा से मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उनका कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


00

बेटे का जन्म होने पर मिठाई बांटने गया था मृतक

गौरव क्लीनिक चलाकर परिवार की गुजर कर रहा था। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियां और एक बेटा है। तीन बेटियों के बाद बेटे का जन्म हुआ था। इस खुशी में 24 जून को अपने दोस्त और परिचित लोगों को मिठाई बांटने के लिए घर से गया था। घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गया था। नखासा थाने में स्कॉर्पियो के नंबर व अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जिसमें चार्जशीट भी न्यायालय में फाइल हो चुकी है।

00

- मृतक के पिता ने दावा किया है कि सांसद खुद कार चला रहे थे। इस आरोप की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच कराई जा रही है। -कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल
विज्ञापन


कोट

जियाउर्रहमान बर्क, सांसद, संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें