फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: महफिलों की तैैयारी, अस्थायी लाइसेंस एक भी नहीं

Sun, 31 Dec 2023 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। नए साल पर शराब पार्टी के साथ जश्न की तैयारी कर रहे हैं, तो ध्यान रखें। बिना अनुमति यानी अस्थायी लाइसेंस के शराब पार्टी न करें। बिना अनुमति जश्न आपको जेल पहुंचा सकता है। पार्टी में शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग की नजर रहेगी। जिले में अभी तक एक भी स्थान ऑकेजनल बार लाइसेंस के लिए आवेदन नहीं आया है।
विज्ञापन

नववर्ष का स्वागत सभी लोग अपने-अपने तरीके से करते हैं। इसके लिए होटल, रेस्त्रां और क्लब आदि में पार्टी व जश्न की तैयारी की जाती है। चंदौसी में होटल, क्लब, रेस्त्रां में व्यवसायिक रूप, मैरिज हॉल, फॉर्म हाउस, निजी प्रतिष्ठानों समेत 15 और बहजोई, संभल व बबराला में दस से अधिक स्थानों पर रविवार की रात जश्न के साथ शराब पार्टी होगी। किसी भी कार्यक्रम में शराब परोसने के लिए ऑकेजनल बार लाइसेंस आवश्यकता होती है। एक भी आवेदन आने से विभाग सतर्क हो गया है। आबकारी विभाग रविवार की रात को चेकिंग अभियान चलाएगा और बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
ऑनलाइन अथवा विभाग में आवेदन कर ले सकते हैं अनुमति
शराब परोसने के लिए अनुमति यानी ऑकेजनल बार लाइसेंस लेने के लिए आबकारी विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर ले सकते हैं। इसका शुल्क भी ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। इसके अलावा मैनुअल आबकारी विभाग में आवेदन कर लाइसेंस ले सकते हैं। लाइसेंस की दो कैटेगरी हैं। एक कैटेगरी हाउस पार्टी की जहां भीड़ कम हो। लाइसेंस शुल्क 400 रुपये हैं। दूसरी कैटेगरी में अधिक भीड़ वाली हैं, जैसे कम्युनिटी हॉल, रेस्टोरेंट, अन्य जगह हैं। उसके लिए लाइसेंस शुल्क 11 हजार रुपये हैं।
विज्ञापन

2023 के जश्न के लिए भी नहीं आया था एक भी आवेदन
पिछले वर्ष 2023 के स्वागत के लिए चंदौसी सहित जिले में जगह-जगह जश्न मनाया गया था। कई स्थानों पर शराब भी परोसी गई थी, लेकिन आबकारी विभाग के पास 2023 के लिए जश्न के लिए भी कोई आवेदन नहीं आया था।
रोजाना बिकती है करीब 70 लाख की लागत
संभल जिले में रोजाना करीब 70 लाख रुपये के देशी व अंग्रेजी शराब की बिक्री होती है। पिछले तीनों से यह बिक्री 75 लाख तक पहुंच गई है। 31 दिसंबर को शराब बिक्री एक करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।
शराब तस्करों व अनुमति शराब परोसने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। इसके लिए पुलिस के साथ मिलकर लगातार चेकिंग की जाएगी। जश्न के दौरान बिना अनुमति शराब परोसने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -अनुपम राजन, जिला आबकारी अधिकारी संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें