फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष पर हुड़दंग किया तो पुलिस करेगी कार्रवाई : एसपी

Sun, 31 Dec 2023 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नववर्ष पर जश्न मनाना तो ठीक है लेकिन हुड़दंग किया तो पुलिस की कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। शराब पीने वाले और स्टंटबाजी करने वाले कार्रवाई की जद में आएंगे। यह कहना है कि संभल के पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत का। उन्होंने नववर्ष को लेकर शनिवार से ही चौकसी बढ़ा दी है। इसी क्रम में सभी थाना प्रभारियों से अपने अपने क्षेत्र में घूमकर होटल और रेस्तरां की चेकिंग की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नववर्ष के लिए अतिरिक्त पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। रविवार की शाम छह बजे से प्रमुख स्थानों पर पुलिस की ड्यूटी रहेगी। चेकिंग की जाएगी और स्टंटबाजी और शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जश्न मनाने पर कोई पाबंदी नहीं है लेकिन नियमों का पालन सभी को करना है। थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे। कहीं कोई हुड़दंग करता मिलता है तो सख्ती से निबटा जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें