फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में गाड़ी की मांग पूरी नहीं होने पर गर्भवती से की मारपीट

Mon, 06 Feb 2023 01:26 PM IST
ranjeett ranjeett अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
चंदौसी। ससुरालियों ने दहेज में गाड़ी की मांग को लेकर गर्भवती महिला को मारपीट कर घायल  कर दिया।  गर्भवती ने अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंच घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने महिला का उपचार सीएचसी में कराया है। लक्ष्मण गंज निवासी ने अपनी पुत्री की शादी बदायूं के थाना इस्लामनगर से आठ माह पहले की थी।
विज्ञापन

 शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग महिला को दहेज में गाड़ी की मांग कर रहे थे। इस समय महिला चार माह की गर्भवती है। आरोप है कि सोमवार की शाम ससुराल वालों ने महिला को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया।   इसके बाद महिला अपने पिता के घर आ गई। कुछ देर बाद पति व देवर महिला के मायके पहुंचे और दहेज की मांग दोहराई। इंकार करने गर्भवती के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।सोमवार की रात घायल महिला अपनी मां के साथ घटना की तहरीर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें