थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव गंदूपुरा में पूरन सिंह की अपने तहेरे भाईयों से मनमुटाव चल रहा है। सोमवार की रात करीब आठ बजे पूरन की पत्नी व अन्य परिजन गांव में ही एक दावत में जा रहे थे। तहेरे भाईयों के घर के आगे से गुजरने के दौरान आरोपियों ने छींटाकशी शुरू करा दी।
संभल के कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गंदूपुरा में सोमवार की रात करीब आठ बजे छींटाकशी को लेकर चचेरे तहेरे भाइयों में जमकर मारपीट हुई और लाठी डंडे चले। मारपीट में गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका के पति की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव गंदूपुरा में पूरन सिंह की अपने तहेरे भाईयों से मनमुटाव चल रहा है। सोमवार की रात करीब आठ बजे पूरन की पत्नी व अन्य परिजन गांव में ही एक दावत में जा रहे थे।
तहेरे भाईयों के घर के आगे से गुजरने के दौरान आरोपियों ने छींटाकशी शुरू करा दी। पूरन की पत्नी गीता, भाई पातीराम व अन्य परिजनों ने इसका विरोध किया। आरोपी लाठी डंडे लेकर आ गए और जमकर मारपीट की। इस दौरान लात घूसे भी चले। पेट में लात व डंडा लगने से गीता की तबियत बिगड़ गई।
विज्ञापन
मारपीट में पूरन की पत्नी गीता देवी, भाई अतर सिंह, भाभी मानवती, मां किशनवती घायल हो गए। पुलिस को सूचना देकर गर्भवती महिला को सीएसची चंदौसी में भर्ती कराया गया। वहां रात में उपचार के दौरान गीता की मौत हो गई। पुलिस ने पूरन सिंह की तहरीर पर आरोपी अमरपाल, दर्शन, अनेक पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी घर से फरार हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।