फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: क्रिकेट विश्व कप में बेटियों की जीत के लिए की प्रार्थना

विज्ञापन
संभल के चंदौसी के मूंछों वाले ​शिव मंदिर में विश्व कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत के लि
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के फाइनल मुकाबले को लेकर पूरे देश में उत्साह चरम पर है। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाने वाले इस ऐतिहासिक फाइनल से पहले देशभर में भारतीय महिला टीम की जीत की दुआएं मांगी जा रही हैं। इसी क्रम में शनिवार को सीता रोड स्थित श्री मूछों वाले शिव मंदिर में अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती और पूजन कर टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में राष्ट्र भक्ति और उत्साह का माहौल दिखाई दिया। संगठन के नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ने बताया कि इस बार भारत की वीरांगनाएं विश्व कप अपने नाम करके इतिहास रचेंगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम देश का गौरव है, हम सभी उनकी जीत के लिए एकजुट होकर प्रार्थना कर रहे हैं। इस बार तिरंगा फाइनल में लहराएगा।
नगर अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय महिला खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया है। आज पूरा देश खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। कार्यक्रम के समापन पर संगठन की ओर से आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर अंश, ऋतिक, नितिन, शान, हिमांशु सैनिक, आदित्य राणा, कुश कुमार रावत, रमाकांत शर्मा सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें