फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: प्रसव के बाद नवजात की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Sun, 02 Nov 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। रायसत्ती थाना क्षेत्र के डॉक्टर कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई। इस जानकारी पर परिजनों ने हंगामा कर दिया और चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन


शनिवार को बबराला निवासी रामवती को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। अस्पताल के स्टाफ पर अभद्रता करने का आरोप है। परिजन विपिन ने बताया कि पहले खून की कमी बताई थी और बाद में रुपये जमा करा लिए और उपचार में भी लापरवाही की गई है। वहीं दूसरी ओर सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। थाना प्रभारी का कहना है कि कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें