संभल। हेलिकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी व अन्य जवानों को विभिन्न राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन व शिक्षण संस्थानों में श्रद्धांजलि दी गई। मौन धारण कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिखर गोयल ने कार्यकर्ताओं दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सौरभ गुप्ता, शोभित गुप्ता, अरविंद प्रजापति, नमन अग्रवाल, आलोक भारती, उमंग अग्रवाल आदि रहे। हिंदू जागृति मंच की शोक सभा में कार्यकर्ताओं ने जवानों को श्रद्धांजलि दी। हाथों में जलते हुए दीपक लेकर दो मिनट का मौन धारण किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अग्रवाल, अजय कुमार गुप्ता, विकास कुमार वर्मा, अतुल कुमार शर्मा, सुभाष चंद्र मोंगिया आदि रहे।
नगर के मोहल्ला लोधी सराय स्थित अशहद प्राइमरी स्कूल में शोकसभा आयोजित की गई। इसमें हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के लिए दुआ की गई। इस दौरान सय्यद असलम, प्रधानाचार्य नाहिद बेगम, रोहिनी, शिवानी, आसमां, मोअज्जम, हफसा आदि मौजूद रहे। वहीं हिंद इंटर कालेज में 105 एनसीसी कैडेट्स ने आत्माओं की शांति के लिए कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन धारण किया। साथ ही श्रद्धांजलि देकर सलामी दी गई।
चंदौसी मार्ग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी मौन धारण कर हादसे में जान गंवाने वाले सीडीएस व अन्य लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सिल्वर स्टोन पब्लिक स्कूल में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।