फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आंधी-बारिश से बिजली गुल, गौशालाओं में पानी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। पवांसा और बहजोई ब्लॉक के 21 गांवों में बुधवार की सुबह से बिजली आपूर्ति गुल है। बुधवार की सुबह में चली आंधी से ही आपूर्ति बाधित हो गई थी। रात को दोबारा से चली आंधी तो और मुश्किल बढ़ा दी। बहरहाल इन 21 गांवों में बृहस्पतिवार की शाम तक आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। इसके अलावा दो गांवों की गोशालाओं में पानी का संकट हो गया। करीब 350 गोवंश पशुओं को पानी पिलाने के लिए जनरेटर लगाना पड़ा। तब कहीं जाकर पशुओं को राहत दी गई।
विज्ञापन

कमालपुर बिजली घर क्षेत्र में 28 बिजली के खंभे और सात ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। कैलादेवी बिजली घर क्षेत्र में 12 बिजली के खंभे और छह ट्रांसफार्मर टूटे हैं। इससे 10 गांवों की बिजली गुल है। सहरिया उर्फ सैंडा बिजली घर के पांच गांवों में भी बिजली नहीं है। गांव सिहावली की गोशाला में 300 गोवंश पशु पानी को तरस गए। फरीदपुर खुशहाल की गोशाला के 85 गोवंश पशुओं को भी पानी नहीं मिला। ग्राम प्रधानों ने किराए पर जनरेटर लाकर पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था की। बहजोई-टिकटा मार्ग पर टूटे खंभे और पेड़ बृहस्पतिवार की शाम तक नहीं हटाए गए। इससे राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ा।
पवांसा के कार्यवाहक एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र को बिजली आपूर्ति सुचारु करने के लिए लाइनमैन कार्य कर रहे हैं। जल्द ही समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन


000
जेई पर कॉल नहीं उठाने का आरोप लगाया, समस्या से जूझ रहे ग्रामीण

कैलादेवी, कमालपुर और सहरिया उर्फ सैंडा बिजलीघर क्षेत्रों के कुल 21 गांव प्रभावित हैं। इनमें बबनपुरी कलां, फरीदपुर खुशहाल और सिहावली आदि गांव शामिल हैं। गांव फरीदपुर खुशहाल के ग्राम प्रधान पति राकेश ने अवर अभियंता पर कॉल नहीं उठाने का आरोप लगाया। कहा कि ग्रामीण पानी के लिए भी तरस रहे हैं और विभागीय अधिकारी सुध नहीं ले रहे। ग्राम प्रधान पति ने डीएम और सीएम को भी शिकायत भेजी है।
विज्ञापन


0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें