फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: संभल सीट पर सियासत गरमाई, 19 को कल्कि धाम आएंगे मोदी, तीन दिन बाद राहुल की यात्रा भी प्रस्तावित

Sat, 10 Feb 2024 01:33 PM IST
विमल शर्मा दुष्यंत कुमार, चंदौसी (संभल)

सार

लोकसभा चुनाव के लिए सभी दलों में गहमागहमी जारी है। सभी दलों के संभावित प्रत्याशी भी गुणा-गणित लगाने में जुट गए हैं। इस बीच संभल लोकसभा सीट अचानक चर्चा में आ गई है। यहां 19 फरवरी को पीएम मोदी का दौरा होने वाला है। सपा के वर्चस्व वाली सीट पर राहुल गांधी की यात्रा भी प्रस्तावित है। 
विज्ञापन
संभल लोकसभा चुनाव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान कल्कि की भूमि माने जाने वाली संभल में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सियासत अभी से गरमा गई है। सपा का वर्चस्व इस सीट पर माना जाता है। फरवरी माह में पीएम मोदी सहित राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का जमावड़ा संभल में रहेगा। सपा की आपसी खींचतान, पीएम मोदी के आने की तैयारी और इसी दौरान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के पहुंचने की संभावना को लेकर सियासी बाजार में हलचल है।

विज्ञापन


सभी दावेदार आगामी कार्यक्रमों पर नजर गड़ाए हैं तो भाजपा दौड़ में अभी से आगे निकलने की जद्दोजहद में लगी है। संभल लोकसभा सीट यादव, मुस्लिम बाहुल्य है। 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा के डाॅ. शफीकुर्रहमान बर्क ने 1.74 लाख मतों से भाजपा के परमेश्वर लाल सैनी को हराया था। भाजपा की लहर में डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क की जीत सपा की मजबूती को बयां करती है।

पर संभल में लोकसभा- 2024 के चुनाव से पहले यहां के सियासी समीकरणों में भारी हलचल दिखाई दे रही है। पीएम मोदी, सीएम योगी से लेकर कांग्रेस के राहुल गांधी तक सभी के कार्यक्रम इस फरवरी माह में संभल में प्रस्तावित हो गए हैं। इसकी शुरुआत सपा द्वारा पार्टी प्रत्याशी की सूची घोषित होने के साथ हुआ है।
विज्ञापन


सपा ने अपनी सूची में सबसे पहले संभल लोकसभा सीट से डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क को अपना प्रत्याशी घोषित किया, तो संभल विधायक नवाब इकबाल महमूद ने आपत्ति दर्ज कराई। इसको लेकर चर्चा अभी शांत नहीं हुई थी, कि कांग्रेस नेता व श्री कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कल्कि मंदिर के शिलान्यास में पीएम मोदी को निमंत्रण देकर संभल की सियासत में भूचाल ला दिया है।

वह अभी तक कांग्रेस नेताओं को शिलान्यास के लिए दी गई निमंत्रण की सूचना नहीं मिल रही है, वही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को प्रमोद कृष्णम बुलावा दे चुके हैं। संभल सियासत का नया अखाड़ा बनकर उभरा है।

श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम के मुताबिक उनकी पिछले करीब पांच-छह माह से उनकी राहुल गांधी से मुलाकात नहीं हुई। वह भारत जोड़ो यात्रा में लगे हैं। 22 अथवा 23 फरवरी को राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा लेकर संभल पहुंच सकते हैं।

अमरोहा से संभल से मनोटा पुल, असमोली होते हुए संभल पहुंचने का कार्यक्रम है, इसके बाद यहां से गवां होते हुए बुलंदशहर की ओर रवाना हो जाएंगे। सभी पार्टियां अपने अपने कार्यक्रम व राजनेताओं के कार्यक्रम को लेकर साधने में लगी है, तो वही सियासत का बाजार गर्म है।

राजनीति में भी चर्चा में रही संभल सीट

सपा मुखिया पूर्व सीएम, पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव भी संभल से सांसद रहे हैं। यहां से 1998 व 1999 में हुए लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2004 के लोकसभा चुनाव में प्रो. रामगोपाल यादव सपा के टिकट पर विजयी रहे थे।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें