फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हल्द्वानी में हुए बवाल के चलते संभल में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, सोशल मीडिया पर निगरानी

Sat, 10 Feb 2024 04:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुए बवाल के बाद संभल में पुलिस प्रशासन अलर्ट है। जुमा नमाज के समय पुलिस ने पैदल मार्च किया और जनसंवाद किया। उलमा से संवाद कर शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही शहर में आम जन से वार्ता की। पुलिस के अधिकारियों ने कहा है कि शांति व्यवस्था बनाए रखें। कहीं कोई अफवाह फैलाए तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने संभल शहर में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान उन्होंने आम लोगों से वार्ता की। साथ ही शांति बनाए रखने की अपील की। इसके अलावा जुमा नमाज के पुलिस ने मस्जिदों पर नमाजियों से वार्ता की। संभल में सीओ अनुज चौधरी फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने अन्य मस्जिदों पर भी पहुंचकर उलमा से वार्ता की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सोशल मीडिया पर निगरानी की जा रही है। जिले को 16 सेक्टर में बांटा गया है। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश हैं कि वह अपने अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहें। सोशल मीडिया पर कोई अफवाह फैलाता है या आपत्तिजनक पोस्ट करता है तो पुलिस कार्रवाई करेगी। इसके लिए सोशल मीडिया टीम को निगरानी के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें