फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग पार्टी लेकर जा रही बस की टक्कर से छात्रा की मौत

Wed, 15 Feb 2017 01:03 PM IST
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परिजन घायल को संभल लेकर आ रहे थे, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने चालक को पकड़ लिया। छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



असमोली थाना क्षेत्र के गांव एचोड़ा कंबोह निवासी मलुबा की 14 वर्षीय बेटी फात्मा कक्षा नौ की छात्रा है। मंगलवार को शाम 4.00 बजे फात्मा खेत पर जा रही थी। जैसे ही वह सैदनगली मार्ग पर बिजली घर से निकली, तो सामने से पोलिंग पार्टी को लेकर आ रही बस चालक ने फात्मा को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और घायल को संभल लेकर आने लगे, लेकिन रास्ते में ही फात्मा ने दम तोड़ दिया। जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर  पहुंच गई और बस चालक को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष ब्रजेश यादव ने बताया कि तहरीर मिल  गई है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई   की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें