फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: स्क्रैप फैक्टरी से बरामद 100 नंबर प्लेटों की चार राज्यों में छानबीन करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव रझेड़ा सलेमपुर में स्थित स्क्रैप फैक्टरी से बरामद की गईं नंबर प्लेट की छानबीन पुलिस द्वारा चार राज्यों में की जाएगी। जो वाहनों की नंबर प्लेट पुलिस ने बरामद की हैं उनकी यह तहकीकात की जाएगी कि यह वाहन किस माध्यम से स्क्रैप फैक्टरी तक पहुंचे। जिससे सही जानकारी सामने आ सके। क्योंकि भाजपा नेता के भाई कपिल सिंघल पर आरोप है कि वह चोरी के वाहन अपनी स्क्रैप फैक्टरी में काट रहे थे। इसके चलते ही फैक्टरी को सील कर दिया गया है और रिपोर्ट भी दर्ज है।
विज्ञापन

स्क्रैप फैक्टरी आरआर एंड आर मैंटेक प्राइवेट लिमिटेड के नाम से वर्ष 2023 से संचालित हो रही है। इसमें कंडम हो चुके वाहनों को काटने के लिए सरकार से अनुमति है। इसके अलावा अन्य तरह का स्क्रैप भी खरीदा जा सकता है। 18 अप्रैल को सूचना के आधार पर पुलिस ने फैक्टरी में छानबीन की। पुलिस के अनुसार मौके पर वाहनों के पार्ट्स बरामद हुए लेकिन उनकी सही जानकारी सामने नहीं आई। इसके चलते सील की कार्रवाई की गई। साथ ही कपिल सिंघल के खिलाफ चोरी के वाहन काटने के आरोप में कैलादेवी थाना प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
अब इस मामले की छानबीन आगे बढ़ रही है। जो वाहन काटे गए उनके चेसिस नंबर और नंबर प्लेट के माध्यम से जांच की जा रही है। इस मामले की विवेचना संभल कोतवाली के अपराध निरीक्षक जितेंद्र वर्मा कर रहे हैं।
विज्ञापन

0000000000
स्क्रैप फैक्टरी से जो नंबर प्लेट और चेसिस नंबर पुलिस ने बरामद किए हैं। उनकी छानबीन की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई आगे की जाएगी। फैक्टरी को पहले से ही सील किया जा चुका है।
विज्ञापन

कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी संभल
00000000000000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें