बनियाठेर। थाना परिसर में शनिवार का थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई और एडीएम डा. प्रदीप कुमार ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। हालांकि पूर्व की दो शिकायतें ही आईं। दोनों शिकायतें गांव बनियाखेड़ा की थीं जिसमें एक शिकायत चकरोड और दूसरी भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर थी। एसपी ने दोनों शिकायतों को अधीनस्थों को सौंप कर निष्पक्षता से शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम आशुतोष तिवारी, सीओ अनुज चौधरी, थाना प्रभारी मेघपाल सिंह मौजूद रहे। संवाद
जुनावई में चार फरियादियों ने दर्ज कराई अपनी शिकायत
जुनावई। थाना दिवस के दौरान क्षेत्र के दूरदराज गांव से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायत दर्ज कराई। वहीं मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। शनिवार को जुनावई थाने में नायाब तहसीलदार उदयवीर सिंह की मौजूदगी में थाना दिवस के चलते चार फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराई। वहीं घोंंसली वाहन गांव के भुवनेश कुमार ने ग्राम सभा भूमि पर रास्ते में पशु बांधकर अतिक्रमण करने की शिकायत की। ताहरपुर गांव में गोपीचंद ने भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायत दर्ज कराई। जबकि हुसैन भूड़ में दूध राम सिंह ने भूमि कब्जा करने की शिकायत दर्ज कराई। खिरकबारी गांव चकमार्ग पर अवैध कब्जा करने की शिकायत महिला ओमवती ने की। संवाद
-
संपूर्ण समाधान में 11 शिकायतें, चार में केस दर्ज
धनारी। थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम वंदना मिश्रा और सीओ आलोक सिद्धू की अध्यक्षता में किया गया। इसमें 11 फरियादी अपनी शिकायतों का समाधान कराने के लिए पहुंचे। लेकिन मौके पर सिर्फ चार शिकायतों का ही समाधान हो सका। शेष बची शिकायतों को संबंधित को सौंपकर जल्द समाधान करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर थानाध्यक्ष संजय कुमार सहित लेखपाल कानूनगो मौजूद रहे।