फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जाम लगाने की सूचना पर दौड़ी पुलिस, परिजनों को समझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरी। असमोली थाना क्षेत्र में मनोटा-चौधरपुर मार्ग पर शुक्रवार रात सड़क हादसे में जान गंवाने वाले व्यापारी की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर परिजन मंसूरपुर पुलिस चौकी पहुंचे तो भीड़ एकत्रित हो गई। जाम लगाने की आशंका पर थाना प्रभारी मोहित चौधरी मौके पर आए और परिजनों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

अमरोहा जिले के डिडौली थाना क्षेत्र के खय्या माफी निवासी आसिम (25) शुक्रवार की शाम असमोली थाना क्षेत्र के ओबरी गांव स्थित कपड़े की दुकान बंद करके बाइक से अपने घर लौट रहे थे। पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर धर्म कांटे के सामने बाइक सवार दो लोग टक्कर मारने के बाद बाइक छोड़कर फरार हो गए। हादसे के बाद सड़क में पड़े बेहोश व्यापारी को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया।
जिससे उसकी मौत हो गई। तत्काल ही पुलिस ने शव के अवशेषों का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस को तहरीर दिए बिना परिजन शनिवार की सुबह कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस चौकी मंसूरपुर माफी पहुंचे तो ग्रामीणों की भीड़ इकटठा हो गई। ग्रामीणों की भीड़ जमा होती देख जाम लगाने की आशंका पर थाना प्रभारी मोहित चौधरी मौके पर पहुंचे। परिजनों और ग्रामींणो से बातचीत करके कार्रवाई के लिए तहरीर देने की बात कह कर लौट गए। मृतक व्यापारी के छोटे भाई जावेद आलम ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें