गवां (संभल)। गांव सिसौना डांडा में शनिवार को बिना अनुमति निकल रही महाराणा प्रताप की शोभायात्रा को पुलिस ने रुकवा दिया। पुलिस ने कहा कि यदि शोभायात्रा निकाली तो कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार को सिसौना डांडा में ग्रामीणों ने महाराणा प्रताप की जयंती महाराणा प्रताप की शोभायात्रा निकालने की तैयारियां शुरू कर दीं। गांव के दूसरे पक्ष के लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। कुछ ही देर में गांव में पुलिस पहुंच गई और बिना अनुमति शोभायात्रा व रैली निकालने पर रोक लगा दी। पुलिस के मुताबिक जो लोग शोभायात्रा यात्रा निकालने की तैयारी में जुटे थे। उन्होंने बिना अनुमति के शोभायात्रा निकालने से इन्कार किया है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
गांव निवासी मोहित ठाकुर ने बताया उन्होंने उपजिलाधिकारी को पत्र दे कर शोभायात्रा की परमिशन मांगी गई थी, लेकिन किसी कारण परमिशन नही मिल पाई। ऐसे में शोभायात्रा का कार्यक्रम स्थिगित कर दिया गया है।