फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: युवक की हत्या में तीन दिन बाद पुलिस को मिली तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली। ढबारसी रोड स्थित आम के बाग में गला रेतकर की गई ट्रक हेल्पर मोबिन (26) की हत्या के मामले में पुलिस को तीन दिन बाद तहरीर मिली है। पुलिस तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही है। साथ ही संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला मंसूरपुर निवासी अब्दुल रशीद का बेटा मोबिन तीन दिन पहले ट्रक पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। बुधवार को उसका गला रेता शव आम के बाग में मिला था। वारदात के बाद से मृतक की पत्नी महताब और उसके दो मासूम बच्चों सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने अज्ञात पर हत्या का आरोप लगाया था। मामले में तीन दिन बाद परिजनों ने दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक पुरानी रंजिश में संभल के एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर उसकी हत्या की है। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें