फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस जवानों ने तिरंगा यात्रा निकाल किया घर-घर में तिरंगा फहराने का आह्वान

विज्ञापन
चंदौसी के फव्वारा चौक पर पुलिस की तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करतीं राज्यमंत्री गुला? - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
अमृत महोत्सव को लेकर कोतवाली पुलिस ने कई थानों के पुलिस जवानों के साथ झंडा यात्रा निकाली। फव्वारा चौक पर राज्यमंत्री ने झंडा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। झंडा यात्रा ने शहर के प्रमुख स्थानों व रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म का भ्रमण किया। यात्रा में घर-घर में तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने थाना बनियाठेर, कुढ़फतेहगढ़, जीआरपी व आरपीएफ थाने की पुलिस के साथ मिलकर झंडा यात्रा निकाली गई। शुक्रवार की शाम पांच बजे फव्वारा चौक पर राज्यमंत्री गुलाब देवी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा ने पुलिस कर्मी हाथों में तिरंगे लेकर चल रहे थे तथा स्वतंत्रता दिवस पर घर-घर में तिरंगा फहराने का आह्वान कर रहे थे। इस अवसर पर एएसपी आलोक जायसवाल, बनियाखेड़ा ब्लाक प्रमुख डा. सुगंधा सिंह, एसडीएम राजपाल सिंह, सीओ दिनेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश गुप्ता, क्राइम इंस्पेक्टर राकेश कुमार, यातायात प्रभारी अनुज मिलक, जीआरपी इंस्पेक्टर शेरपाल सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर लोकेश कुमार सहित थाना बनियाठेर व कुढ़फतेहगढ़ थाना प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान, एनसीसी कैडेट्स व महिला सिपाही मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें