फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या का राज खोलने के लिए जुटी पुलिस, परिजनों से की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने कई लोगों से जानकारी की है। परिजन किसी भी रंजिश से इनकार कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में माथे में लगी चोट से मौत होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द इस हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव मूसापुर के नजदीक गुरुवार की सुबह महिला का शव बोरे में बंद मिला था। जिसकी पहचान नखासा थाना क्षेत्र के रूकनुद्दीन सराय निवासी शहाना (50) पत्नी बशीर के रूप में हुई थी। महिला बुधवार को अपनी बेटी के घर जाने के लिए निकली थी। बेटी मोहल्ले में ही रहती है लेकिन बेटी के घर न पहुंचकर लापता हो गई। महिला के परिजनों ने तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह शव बोरे में बंद वस्त्रविहीन हालत गांव मुसापुर के नजदीक पड़ा मिला था। शव को जिस तरीके से बंद कर फेंका गया है। उससे लग रहा है कि हत्या में शामिल आरोपी एक से ज्यादा हैं। पुलिस की छानबीन आपसी रंजिश समेत कई बिंदुओं पर चल रही है।
कैलादेवी थानाध्यक्ष का कहना है कि परिजनों से जानकारी की है लेकिन वह किसी भी रंजिश से इनकार कर रहे हैं। हत्याकांड के खुलासे के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें