फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं चलाई गोली, उपद्रवियों ने की फायरिंग : एसपी

Mon, 25 Nov 2024 07:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बवाल के दाैरान पुलिस ने गोली नहीं चलाई। उपद्रवियों द्वारा पुलिस पर की गई फायरिंग में ही तीन लोगों की जान गई है। दो लोगों के शरीर में गोली लगने के निशान मिले हैं। गोली उनके शरीर से पार निकल गई। वहीं तीसरे मृतक के शरीर में 315 बोर की गोली मिली है। यह कहना है संभल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि पुलिस ने उपद्रवियों को काबू करने के लिए पहले आंसू गैस के गोले छोड़े और जब भीड़ नियंत्रित नहीं हुई तो रबर बुलेट चलाई गईं। वहीं उपद्रवियों ने पुलिस पर फायरिंग की। उपद्रवियों की फायरिंग में ही तीन लोगों की माैत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ है।
एसपी ने बताया कि जहां-जहां उपद्रवियों ने बवाल किया है वहां की सीसीटीवी फुटेज चेक कराई जा रही है। 21 उपद्रवी हिरासत में लिए गए हैं। अन्य को चिह्नित किया जा रहा है। सभी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें