फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, दूसरे की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। पुलिस ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी की पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन

गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव में रविवार की दोपहर दो युवकों ने खेत गई किशोरी को युवकों ने दबोच लिया। आरोपियों ने उसे मुंह में कपड़ा ठूस कर दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता ने गांव निवासी सौरभ व विजय के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सोमवार की दोपहर सूचना पर जुनावई तिराहे से एक आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया है। उसे पकड़कर पुलिस थाने ले आई।
विज्ञापन

दूसरा आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। आरोपी सौरभ को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार राठी ने अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दुष्कर्म आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें