फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अवैध शस्त्र फैक्टरी पुलिस ने पकड़ी

Sat, 23 Mar 2024 04:38 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात को गांव गोविंदपुर के पास बंद पड़े मेंथा प्लांट के पास खंडहर में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही निर्मित और अर्धनिर्मित तमंचे, बंदूक और अन्य उपकरण बरामद किया हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एएसपी ने खुलासे के दौरान बताया कि बृहस्पतिवार की रात मुखबिर ने सूचना दी कि गांव गोविंदपुर के पास अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी चल रही है। आरोपी अवैध शस्त्र तैयार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से गांव सैफखां सराय निवासी दिलनवाज और मंडी किशनदास सराय निवासी अख्तर को गिरफ्तार कर लिया।। मौके से देशी बंदूक 12 बोर, तीन कारतूस 12 बोर, एक रायफल 315 बोर, पांच कारतूस 315 बोर, तीन देशी तमंचे 12 बोर, दो तमंचे 315 बोर और तीन अधबने तमंचे बरामद किए। इसके अलावा शस्त्र बनाने के प्रयोग में लाए जा रहे तमाम उपकरण भी बरामद किए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दिलनवाज के खिलाफ अलग-अलग थानों में छह मुकदमें पहले से दर्ज हैं।

कहीं चुनाव में माहौल खराब करने की तैयारी तो नहीं कर रहे थे आरोपी
जिले में तीन दिन के अंदर तीन अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पुलिस ने पकड़ी हैं। अचानक से इतनी बड़ी संख्या में अवैध शस्त्र पकड़े जाने से प्रतीत हो रहा है कि यह अवैध शस्त्र चुनाव का माहौल खराब करने के लिए प्रयोग में लाने थे। इसलिए ही बनाए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। सवाल यही उठ रहा है कि अचानक से अवैध शस्त्र फैक्टरी संचालन क्यों होने लगा है।
विज्ञापन

कोट
अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी गई है। दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि इस अवैध शस्त्र फैक्टरी के संचालन में और कौन लोग शामिल हैं। यह अवैध शस्त्र कहां सप्लाई किए जाने थे। इस तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. श्रीश्चंद्र, एएसपी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें