फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पुलिस ने बैरिकेडिंग कर ई-रिक्शों का प्रवेश किया बंद

विज्ञापन
चंदौसी के गणेश मंदिर के पास बैरीकेडिंग लगा कर ई-रिक्शा रोकता पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : विजेथुआ धाम पर क​था के दौरान मंच पर राम भद्राचार्य से वार्ता करते धीरेंद्र शास्त्री।
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। धनतेरस, दिवाली और भाई दूज त्योहारों को लेकर बाजारों में भीड़भाड़ बढ़ गई है। इसी के साथ बाजारों में जाम की समस्या उत्पन्न न हो। पुलिस व यातायात पुलिस ने धनतेरस की पूर्व संध्या पर ही प्रमुख बाजारों के प्रवेश मार्ग पर बैरिकेडिंग कर ई-रिक्शों व छोटे चौपहिया वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया। इसकी वजह से ई-रिक्शे गली मोहल्लों से गुजरना शुरू कर दिया। इसकी वजह से गलियों में जाम की समस्या नजर आई। बता दें कि बड़ा बाजार, सराफा बाजार, बर्तन बाजार, बिसौली गेट, संभल गेट, ब्रह्म बाजार, मुरादाबाद गेट आदि शहर के प्रमुख बाजारों में हैं। यहां सड़क पर सकरी हैं। दिवाली के त्योहार का मौका है। बाजारों में भीड़ होने लगी है। वहीं ई-रिक्शा व अन्य छोटे चौपहिया वाहन बाजार में आने से जाम की समस्या बनी रहती है। 18 अक्तूबर दिन शनिवार को धनतेरस है। बाजार में सुबह से ही भीड़ होने की संभावना है।
विज्ञापन

जाम में फंस कर लोगों को समस्या न हो, इसके लिए पुलिस व यातायात पुलिस ने शहर के सभी प्रमुख बाजारों के प्रवेश मार्ग पर बैरिकेडिंग कर ई-रिक्शों व छोटे चौपहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया है। सिर्फ दोपहिया वाहन ही बाजार में जा सकेंगे। फव्वारा चौक, सीता रोड गणेश मंदिर के निकट पुलिया, संभल गेट, कैथल गेट, खुर्जा गेट आदि प्रवेश मार्ग पर बैरिकेडिंग कर यातायात पुलिस के साथ पुलिस व पीएससी कर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी ने शहर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें