फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: त्योहार पर शहर में सुरक्षा कड़ी, कैमरों से की जा रही निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। अतिसंवेदनशील श्रेणी में शामिल संभल की सुरक्षा को चाकचौबंद किया जा रहा है। ताकि त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रही। सीओ आलोक भाटी सुरक्षा मजबूत करने के लिए लगातार शहर में चेकिंग अभियान चला रहे हैं। जनसंवाद भी कर रहे हैं। दुकानदारों को निर्देश है कि वह पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रखें। सराफा कारोबारियों को भी सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त करने के निर्देश हैं।सीओ ने बताया कि शहर में वाहनों की चेकिंग की जा रही है। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के बिना चल रहीं बाइकों का चालान किया जा रहा है। साथ ही ऑनलाइन भी आवेदन कराए जा रहे हैं। शहर में लगे कैमरों से पूरी तरह निगरानी की जा रही है। कंट्रोल रूम से पूरी निगरानी है। यदि कोई घटना करने का प्रयास करेगा तो वह तत्काल पुलिस की गिरफ्त में होगा। इसके पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्य मार्गों पर पूरी निगरानी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें