फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दुर्गंध आने की सूचना पर पहुंची पुलिस, कमरे में फंद से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव अतरासी निवासी रहीस यादव (33) पुत्र रामप्रकाश का शव रविवार दोपहर करीब दो बजे घर में रस्सी से लटका मिला। घर के दुर्गंध आने पर लोगों ने अंदर झांककर देखा इसका पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं फाॅरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर नमूने एकत्र किया गया है।
विज्ञापन

रहीस यादव का घर गांव से करीब आठ सौ मीटर दूर पवांसा किरारी मार्ग पर बना है। पत्नी एक महीने पहले विवाद के बाद जुनावई थाना क्षेत्र के गांव गुनुआपुरा स्थित मायके चली गई थी। दो बच्चे हैं वह भी मां के साथ हैं। रविवार दोपहर रहीस के घर से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने घर के अंदर देखा तो भूसे के कमरे में कुंडे से उसका शव लटका था। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि रहीस ने घर के बाहर खोखा लगाया था, जिसमें वह पान मसाला बेचता था। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन पहले गांव में रहीस यादव को देखा था। उसके बाद वह दिखाई नहीं दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि एक महीने पहले उसने अपनी भैंस बेच दी थी, जिसके बाद पत्नी से उसका विवाद हुआ था। इसके बाद ही वह पत्नी मायके चली गई थी। सीओ दीपक कुमार ने बताया कि शव तीन दिन पुराना लग रहा है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण सामने आ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें