फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पुलिस प्रशासन अलर्ट, शहर में पुलिस-पीएसी तैनात, ड्रोन से होगी निगरानी

Fri, 14 Mar 2025 12:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। होली के त्योहार को लेकर अलर्ट पुलिस प्रशासन ने बृहस्पतिवार को सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर को छह जोन और 29 सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा प्लान तैयार किया गया है। पुलिस-प्रशासन के लिए सबसे बड़ी निगरानी संभल शहर में निकलने वाले दो जुलूस पर रहेगी। पहला जुलूस सुबह 10 बजे और दूसरा 12 से निकाला जाएगा। शहर में पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना है कि संभल शहर में सात कंपनी और दो प्लाटून पीएसी के साथ आरआरएफ के जवान तैनात किए गए हैं। कई थानों की फोर्स और पुलिसलाइन से फोर्स को लगाया गया है। बृहस्पतिवार से ही निगरानी पुलिस ने शुरू कर दी है। यदि कोई माहौल बिगाड़ने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जबरदस्ती किसी व्यक्ति पर रंग नहीं डालना है। यदि किसी ने ऐसा किया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि होली के दिन जुमे की नमाज भी अदा की जानी है तो इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को ज्यादा मजबूत किया गया है।

आज भगवामय नजर आएगा संभल
शहर की होली इस बार खास रहेगी। हिंदू संगठनों में काफी उत्साह है। काफी दिनों से भगवामय होली मनाने की तैयारी की गई है। घर-घर जाकर भगवामय होली मनाने का आह्वान किया गया है। इस बार की होली भगवामय होगी। क्योंकि बाजार में सबसे ज्यादा बिक्री भगवा रंग की हुई है। हिंदू संगठनाें का मानना है कि इस बार की होली संभल की विशेष रहेगी। सुरक्षा के साथ व्यवस्था को भी चाकचौबंद किया गया है। अधिकारी सारा दिन भ्रमणशील रहेंगे। ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन






कोट

होली का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण मनाए जाने के लिए लगातार अपील की है। संभल अतिसंवेदशील श्रेणी में है, इसलिए एहतियाती तौर पर फोर्स तैनात की गई है। जुलूस मार्गाें पर अतिरिक्त सुरक्षा रहेगी। पुलिस के साथ पीएसी और आरआरएफ को लगाया गया है। किसी ने माहौल खराब करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी, संभल


होली का पर्व उत्साह से मनाया जाए। सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। छह जोन और 29 सेक्टर में संभल की सुरक्षा तय की गई है। लगातार पीस कमेटी की बैठक कर दोनों समुदायों के बीच वार्ता भी हुई है। इस होली में सौहार्द की मिसाल पेश की जानी चाहिए। -डॉ. राजेंद्र पैंसिया, डीएम, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें